21 गोवंशीय पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
पलामू - जिले के लेस्लीगंज थाना पुलिस ने अवैध गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 74/2026 दिनांक 16 मई 2026 के तहत धारा 317(5)/3(5) बीएनएस-2023 एवं झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामला नवादा (बिहार) निवासी जितेंद्र कुमार के आवेदन पर दर्ज किया गया। आवेदन में अवैध गो-तस्करी का आरोप लगाया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग लामी पतरा बाजार से 21 गाय, बैल व बाछा को हांककर सतबरवा की ओर ले जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर लेस्लीगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पशुओं को बरामद कर लिया। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें देवदही निवासी 60 वर्षीय सुदामा सिंह, 65 वर्षीय दुखी राम तथा बोहिता निवासी 35 वर्षीय रेयाज अंसारी शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बरामद सामान में कुल 21 गोवंशीय पशु शामिल हैं। कार्रवाई में लेस्लीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की अहम भूमिका रही।
रिपोर्टर - अवध किशोर राय


No Previous Comments found.