पंचायत सचिवालय लेस्लीगंज में प्रखंड मुखिया संघ की बैठक संघ
पलामू - नीलांबर पितांबरपुर मुखिया संघ की बैठक की गई जिसकी संघ की अध्यक्ष मंदीप मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड सरकार एवं ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा पंचायतों को 52 लाख रुपये विकास मद देने संबंधी खबरों को भ्रामक एवं बेबुनियाद बताया गया। मुखियाओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से अखबारों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया में पंचायतों को भारी विकास फंड मिलने की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हो रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर पंचायतों को अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है। इससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और मुखियाओं को लोगों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड मुखिया संघ ने राज्य सरकार से मांग की कि घोषित राशि पंचायतों को कब तक मिलेगी, इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए। साथ ही अब तक पंचायतों को आवंटित राशि का ब्योरा सार्वजनिक किया जाए। बैठक में मुखिया पूनम देवी,गुड्डु पासवान,छोटेलाल सोनी,पंकज शुक्ला एवं शैलेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर - अवध किशोर राय

No Previous Comments found.