तरहसी से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को दी गई सूचना

तरहसी : तरहसी थाना पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बालू लदे स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के ग्राम बरकोमा स्थित अमानत नदी घाट के पास की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि अमानत नदी घाट से बिना वैध अनुमति के बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान एक स्वराज ट्रैक्टर पर बालू लदा पाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया। ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है। मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है, ताकि खनन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि अवैध खनन एवं बालू परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध निकासी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.