तरहसी पश्चिमी जिला परिषद चुनाव को लेकर रायशुमारी, दिलीप कुमार यादव के समर्थन में हुई बैठक

तरहसी (पलामू) :  आगामी जिला परिषद चुनाव को लेकर तरहसी प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में प्रखंड के बरकोमा गांव निवासी एवं तरहसी पश्चिमी क्षेत्र से संभावित जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी दिलीप कुमार यादव के समर्थन को लेकर परशुराम चौक (बेदानी मोड़) के समीप एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोगों ने भाग लिया और आगामी चुनाव को लेकर अपनी राय व्यक्त की। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। पंचायत और जिला स्तर की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने वाले प्रतिनिधि का चयन क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच रायशुमारी कर लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर दिलीप कुमार यादव के समर्थकों ने उनके सामाजिक कार्यों और जनसंपर्क का उल्लेख करते हुए कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं। बैठक में उपस्थित लोगों ने आगामी चुनाव में उनकी संभावित उम्मीदवारी को लेकर अपने सुझाव भी दिए। साथ ही क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में इन्देश राम, मुन्ना राम, जीवनन्दन यादव, बच्चन राम, बेलाश राम, सुनील भुइयां सहित दर्जनों ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के विकास, आपसी भाईचारे और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्टर :  सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.