बकरीद को लेकर तरहसी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

पलामू - जिले के तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में बुधवार को बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। यह मार्च तरहसी थाना परिसर से शुरू होकर मंगल पांडेय चौक,परशुराम चौक,माटपुरही डाक बंगला,सेवती,सुग्गी,काजी पकरी,श्रीकेदाल,पाठकपगार होते हुए गुरहा तक पहुंचा तथा पुनः तरहसी थाना वापस लौटा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने का संदेश दिया। विभिन्न चौक-चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस जवानों की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का माहौल देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों एवं दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति विश्वास जताया।

रिपोर्टर - सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.