केंदू पत्ता जब्ती के दौरान वनकर्मियों से मारपीट व लूटपाट का आरोप
पलामू - तरहसी मनातू वन प्रक्षेत्र में अवैध केंदू पत्ता कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार,मारपीट,गाली गलौज एवं लूटपाट का मामला सामने आया है। मामले को गंभीर मानते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने वन अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है एवं तरहसी थाना में लिखित शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सेवती बीट के प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा ने आवेदन में बताया है कि 30 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलदिलीया कला जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से तोड़े गये केंदू पत्तों को गांव में सुखाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान बड़ी मात्रा में केंदू पत्ता पोला बरामद किया। वन विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान लगभग 80 हजार केंदू पत्ता पोला जब्त किया गया। इसी बीच कुछ लोग और ग्रामीण रंजन कुमार सिंह पिता सतेंद्र सिंह,अक्षय कुमार सिंह पिता पवन सिंह, सतेंद्र सिंह पिता चरलित्रर सिंह,नरेंद्र सिंह पिता मन्नत सिंह,अप्पू कुमार सिंह पिता रामजन्म सिंह वहां एकत्र हो गये और वनकर्मियों के साथ गाली-गलौज,धक्का-मुक्की तथा मारपीट पर उतारू हो गये। आरोप है कि जब्त केंदू पत्तों को भी बलपूर्वक ले जाया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि सरकारी कार्रवाई का विरोध
करते हुए विभागीय वाहन को आग लगाने की धमकी दी गयी तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया। वन विभाग ने कई नामजद लोगों समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग का कहना है कि अवैध वन उपज के कारोबार पर रोक लगाने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करती हैं। मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। सहयोगी वन कर्मी,अमरेश पासवान प्रधान वनरक्षी,राजेश सिंह प्रधान वनरक्षी,अभय कुमार प्रधान वनरक्षी अभय कुमार सिंह प्रधान वनरक्षी गांव के सहयोगी लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर - सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा
No Previous Comments found.