आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
लेस्लीगंज : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 83/2026, दिनांक 26 मई 2026, धारा 61(2)(a)/103(1) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई की गई है।
मौके पर पांकी एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कांड वादी चौकीदार प्रवीण कुमार के टंकित आवेदन के आधार पर राजबली महतो और अरविंद कुमार महतो ने मिलकर एक साजिश के तहत आपत्तिजनक फोटो वायरल कर अंजली कुमारी के खिलाफ दुष्प्रचार किया। शिकायत सामने आने के बाद युवती के पिता अगस्त कुमार महतो ने अपनी बेटी की टांगी से मारकर हत्या कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त अगस्त कुमार महतो (56 वर्ष)पिता ललन महतो, ग्राम लोहरा, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर जब्त कर ली है। वहीं, कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई में लेस्लीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल जवान की सक्रिय भूमिका रही।
रिपोर्टर : अवध किशोर राय
No Previous Comments found.