प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां झलखंडी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
पलामू : देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरहसी प्रखंड के ग्राम मझिगवां स्थित शक्तिपीठ मां झलखंडी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
"मोदी जी के नाम" अभियान के तहत आयोजित इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई तथा देश की उन्नति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
भाजपा पांकी विधानसभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. बच्चन ठाकुर, तरहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साव, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, पांकी जिला परिषद सदस्या खुशबू कुमारी, सगालिम पंचायत मुखिया सुनील प्रजापति, राजदेव मेहता, सुधीर तिवारी, अमरजीत महतो, संतू जी, शंकर शुक्ला, शिवपाल राम, जगलाल सिंह, बजरंगी मेहता, शिवकुमार सिंह, दुर्गा मिस्त्री सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अमित शर्मा
No Previous Comments found.