विनोद सिंह बने प्रेस क्लब पलामू के अध्यक्ष, संगठन विस्तार का लिया निर्णय

मेदिनीनगर (पलामू) : प्रेस क्लब पलामू की बैठक में विनोद सिंह को विधिवत पलामू जिला अध्यक्ष बनाया गया। शैलेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। संगठन के वरिष्ठ साथी चंद्रदेव प्रजापति ने विनोद सिंह का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। इसे सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर व करतल ध्वनि से प्रस्ताव को अनुमोदित किया। मौके पर सभी उपस्थित सदस्यों ने माला पहनाकर व बुके देकर नए अध्यक्ष विनोद सिंह का स्वागत व सम्मानित किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही चंद्रदेव प्रजापति ने संगठन का रजिस्ट्रेशन कराने का मंतव्य दिया। अमित कुमार शर्मा ने पंड़वा से शशिभूषण सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मनातू से अनिल कुमार, पांकी से अमलेश ठाकुर व तरहसी से चंदन कुमार राय को संगठन में शामिल करने का प्रस्ताव दिया। दोनों प्रस्ताव को करतल ध्वनि से सहर्ष मंजूर करते हुए तीनों पत्रकारों को प्रेस क्लब पलामू में शामिल किया गया। साथ ही तीनों पत्रकारों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। मौके पर अनान्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में अश्विनी कुमार घई, रमाकांत प्रसाद, चंदन लाल मंडल, अमलेश ठाकुर, अनिल कुमार, अमित कुमार शर्मा, चंद्रदेव प्रजापति, संजीव कुमार प्रजापति, चंदन कुमार राय, शशि भूषण सिंह मौजूद थे।

रिपोर्टर : अमित शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.