वायरल वीडियो पर अशोक यादव की सफाई, बोले- एकतरफा वीडियो से छवि खराब करने की हो रही कोशिश
पलामू : लेस्लीगंज धावाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर घायल पक्ष के अशोक यादव ने प्रेस वार्ता कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा वीडियो एकतरफा है, जिससे लोगों को घटना की पूरी सच्चाई नहीं दिखाई दे रही है। अशोक यादव ने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी राजनीतिक कारणों से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता पूरे मामले की सच्चाई जानती है और केवल एक पक्ष का वीडियो दिखाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। "न्यायालय जो भी फैसला देगा, हम उसे पूरी तरह स्वीकार करेंगे। ऊपर वाले पर भी हमारा विश्वास है और हमें उम्मीद है कि सच की जीत होगी।" अशोक यादव ने लोगों से अपील की कि किसी भी वायरल वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय मामले की निष्पक्ष जांच और न्यायालय के निर्णय का इंतजार करें।
रिपोर्टर - अवध किशोर
No Previous Comments found.