महुदंडवा चौक के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

तरहसी (पलामू) : तरहसी थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ग्राम महुदंडवा चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

तरहसी थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी मनिंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें अवैध बालू परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अवर निरीक्षक अमलेश कुमार एवं सिलासपूर्ति  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महुदंडवा चौक के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया, जबकि चालक अंधेरे और मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया है। मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है ताकि नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
कार्यवाहक थाना प्रभारी मनिंद्र शर्मा ने कहा कि अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर अवैध बालू कारोबार को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या बालू परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.