प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने बंद पड़े आधार केंद्र चालू कराने की मांग, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

लेस्लीगंज (पलामू) : नीलांबर-पीतांबरपुर के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में  प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जागो महतो को ज्ञापन सौंपकर प्रखंड मुख्यालय में बंद पड़े आधार केंद्र को शीघ्र चालू कराने की मांग की।

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र बंद पड़े  रहने से आम लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने, आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक सुधार कराने के लिए दूसरे प्रखंडों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आधार कार्ड आज लगभग सभी सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र का संचालित नहीं होना आम जनता के लिए बड़ी समस्या है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रखंड कार्यालय में अविलंब आधार केंद्र शुरू कराने की मांग की।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने कहा कि जिला प्रशासन से बात कर एक सप्ताह के भीतर प्रखंड कार्यालय में आधार केंद्र शुरू कर दिया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को आधार से संबंधित सभी सेवाएं प्रखंड मुख्यालय में ही उपलब्ध हो सकें।
मौके पर मौके पर  कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी,गंगा देवी,अरबिंद मिश्र,अजय सिंह रमेश कुशवाहा,प्रदीप पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.