तरहसी पुलिस ने वृद्ध को मिलवाया परिवार से
पलामू - तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालोगाड़ी में करीब 65 वर्ष की एक वृद्ध महिला को घूमते हुए पाया गया था,जो विक्षिप्त जैसा देखने में लग रही थी जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा थाना को दी गई। तत्पश्चात् उक्त महिला को थाना लाया गया। काफी प्रयास के उपरांत उक्त महिला नाम तेतरी देवी,पति- स्व0 चेगन साव,ग्राम- सरैया,थाना- भवनाथपुर,जिला- गढ़वा पता चला, जिसके बाद तरहसी थाना से उसके घर सुरक्षित पहुंचाया गया.
रिपोर्टर - सतेन्द्र
No Previous Comments found.