जे. ऐस. एल. पि. ऐस.आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने आंदोलन का किया ऐलान,17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना

पलामू : झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की राज्य स्तरीय बैठक में अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। संघ के अनुसार, सोमवार को आंदोलन संबंधी पत्र राज्यभर में संबंधित प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक , जिला कार्यक्रम प्रबंधक , राज्य कार्यक्रम प्रबंधक , प्रखण्ड विकास पदाधिकारी , उपायुक्त महोदय एवं विधायक को सौंपा जाएगा।

संघ द्वारा जारी आंदोलन की समय-सारणी के अनुसार 11 अगस्त को सभी डीईओ काला बिल्ला लगाकर कार्यालय पहुंचेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान संघ के सदस्यों ने फील्ड में किसी प्रकार का सहयोग नहीं करने तथा रिपोर्टिंग कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है।

इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक राज्यभर के 372 डीईओ हड़ताल पर रहेंगे। संघ का कहना है कि इस अवधि में जे. ऐस. एल. पि. ऐस. से किसी प्रकार का संपर्क नहीं रखा जाएगा और न ही कोई कार्य किया जाएगा। सभी सदस्य घर पर रहकर आंदोलन को मजबूत करने की रणनीति तैयार करेंगे।

संघ ने घोषणा की है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में 17 अगस्त से रांची स्थित राज्य कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

संघ की मुख्य मांग है कि मानव संसाधन नियमावली  में पुराने नियमावली एवं नए नियमावली मे डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का प्रावधान होने तथा पॉलिसी लागू किए जाने के बावजूद डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को फिक्स्ड टेन्योर एम्प्लोयी में शामिल नहीं किया गया है। संघ ने डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को एफ. टि. ई. के स्तर -7 में शामिल करने की मांग की है।

संघ के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और मांग पूरी हुए बिना आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। संघ ने राज्यभर के सभी संबंधित सदस्यों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर : अमित शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.