जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में सगालीम बंद
पलामू - सगालीम जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध और छात्रों के समर्थन में मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का असर सगालीम में भी देखने को मिला। भाजपा सगालीम मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में बंद को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। बंद के दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार चंद्रवंशी एवं सुनील शर्मा मौके पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में बंद को लेकर लोगों से सहयोग की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है तथा छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संतू यादव, सत्येंद्र सिंह, विजय पासवान, शिवप्रसाद साहू,गुड्डू पासवान,अरविंद सिंह,रामजी शर्मा, जनेश्वर सिंह,कैलाश विश्वकर्मा,अमृत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सरकार को परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
रिपोर्टर - अमित शर्मा
No Previous Comments found.