नावा बाजार में मोहम्मद पैगंबर साहब की जयंती मनाई गई
पलामू : पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों क्षेत्र में जश्न-ए- मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। पर्व को लेकर मस्जिद को रंग बिरंगे फुलझडियों एवं लाइट से काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया. लोग अपने अपने घरों व मस्जिदों के आस पास इस्लामी झंडे लगाये। नावा में मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई। जिसमें सोहदाग खुर्द, इटको डाली, खोडी, नावा बाजार समेत अन्य जगह के सैकड़ो की संख्या में Such गाजे बाजे के साथ व अपने अपने हाथों में झंडा, बैनर लिए नारा लगाते शामिल हुए।जुलूस नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय से होते हुए पूरे बाजार में जुलूस को घुमाया गया और कही, कही लंगर का व्यवस्था किया गया है जिसमें काफी संख्या में नन्हे मुन्हे बच्चे एवं महिल पुरुष भाग लिए।
मौके पर उपस्थित इंतजार खां सफिर आलम, मुसलिम आंसारी, इम्तियाज अंसारी, नेयाजअंसारी, उप प्रमुख समाजसेवी सह कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मिस्टर अंसारी, इश्तियाक आलम, डां वाहिद अंसारी, शाहबाज खान,इलहाक अहमद, असलम अंसारी, सभी लोग पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ देखने के लिए मिला।
रिपोर्टर : मिथिलेश विश्वकर्मा
No Previous Comments found.