एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी कार्रवाई की जानकारी, आरोपी न्यायिक हिरासत में
लेस्लीगंज - पलामू नशे के खिलाफ पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं सफाया अभियान के तहत पिपराटांड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 960 ग्राम तरल अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जानकारी एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने गुरुवार को लेस्लीगंज स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर जिले में एनडीपीएस एवं अवैध हथियार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार पुलिस बल के साथ अमानत नदी बराज के पास पहुंचे और जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले सनोेज भुइयां (22), पिता विदेशी भुइयां, ग्राम तितलंगी, थाना पिपराटांड़ को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 960 ग्राम तरल अफीम बरामद हुई।
एसडीपीओ ने बताया कि मामले में पिपराटांड़ थाना कांड संख्या 46/2026, दिनांक 26 अगस्त 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी)/18(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
रिपोर्टर - अवध किशोर राय
No Previous Comments found.