श्रीरामनगर आसेहार में दुर्गा पूजा कमिटी का गठन, राहुल साव अध्यक्ष और अमित शर्मा सचिव बने

पलामू : पलामू जिला के पांकी प्रखंड के आसेहार में श्रीरामनगर, आसेहार में आगामी धार्मिक आयोजन दुर्गा पूजा को लेकर कमिटी गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सर्वसम्मति एवं आपसी सहमति के आधार पर कमिटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें राहुल साव को अध्यक्ष, अमित शर्मा को सचिव तथा सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कमिटी गठन से पहले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए इच्छुक सदस्यों से नाम आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कमिटी का उद्देश्य धार्मिक आयोजन को आपसी सहयोग, सौहार्द एवं व्यवस्थित तरीके से सफल बनाना है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल है।
इस बार रात्रि प्रोग्राम भी कुछ अलग अंदाज में होगा कमिटी के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

रिपोर्टर : अमित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.