गणेश प्रतिमा के आगमन के साथ भक्तिमय हुआ लेस्लीगं
लेस्लीगंज : स्टूडेंट क्लब, लेस्लीगंज के तत्वावधान में गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रविवार को गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का भव्य आगमन कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तिमय माहौल में गणेश जी की प्रतिमा को पूजा स्थल तक लाया गया।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा को लेकर स्थल की विशेष सजावट की गई है तथा आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वहीं, मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। क्लब के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से पूजा-अर्चना में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्टर : अवध किशोर राय
No Previous Comments found.