कसमार में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ किया गया नष्ट

तरहसी :  पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसमार में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 किलो जावा महुआ को नष्ट किया। कार्रवाई तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम ने गांव में अवैध रूप से शराब तैयार किए जाने की सूचना के आधार पर अभियान चलाया। इस दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 150 किलो जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा रहा।
थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब बनाने या बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री होने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस के इस अभियान से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.