ड्यूटी के दौरान सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

पलामू :  पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डगरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप के एक सूबेदार ने शनिवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सैप सूबेदार बुचुन पाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुचुन पाल डगरा पुलिस पिकेट में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे। वहां बुचुन पाल गंभीर अवस्था में पड़े मिले। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी।
 

रिपोर्टर : मिथिलेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.