दुर्गा पूजा महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

पलामू - तरहसी थाना परिसर में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को तरहसी थाना | परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता | प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा ने की। बैठक | का संचालन थाना प्रभारी राजेश रंजन ने किया। इसमें पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, | गणमान्य नागरिकों और विभिन्न पंचायतों की पूजा समितियों के | अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा | हुई। पूजा समितियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक | तत्वों पर निगरानी रखने की मांग की। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने | सरकारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पूजा | समितियां अपने पंडालों में पर्याप्त रोशनी,अग्नि सुरक्षा के उपकरण और भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की व्यवस्था करें। स्वयंसेवकों | के लिए अलग पहचान वाली पोशाक और पहचान पत्र रखने पर भी | जोर दिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान की जा सके। | उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। व्हाट्सऐप समूहों या अन्य माध्यमों पर भ्रामक खबरें, अफवाहें | अथवा पुराने वीडियो और तस्वीरें साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों से | निगरानी, बिजली की सुरक्षित व्यवस्था, प्राथमिक उपचार किट और | आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने पूजा समितियों और नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व | को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

रिपोर्टर - सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.