गोपालगंज में सप्तमी पूजा पर निकली भव्य कलश यात्रा

नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) : प्रखंड के गोपालगंज में शारदीय नवरात्र की सप्तमी पूजा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था और भक्ति प्रकट की। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कोट खास पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी निर्मल मेहता और युवा समाजसेवी विन्स कुमार शामिल हुए। दोनों ने कलशधारियों को कलश प्रदान कर यात्रा के लिए रवाना किया। इसके बाद श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कलश लेकर नदी की ओर रवाना हुए, जहां विधि-विधान के साथ जल भरा गया।

यात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ते रहे। स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.