मां दुर्गा को पूजा करने एवं पूजा पंडाल देखने को लगी भीड़

पलामू : शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को लेस्लीगंज में भक्तों का भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर 5 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ, जो अनवरत जारी है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। नया बाजार और पुराना बाजार का दुर्गा पूजा पंडाल परिसर जयकारों से गूंज उठा। पूजा के साथ-साथ नवयुवक संघ नया बाजार एवं जय बजरंग संघ पुराना बाजार के पूजा पंडाल को देखने के लिए भी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। दोनो पूजा पंडाल लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। इसके पूर्व शनिवार की देर शाम दोनों पूजा कमेटी गाजे बाजे के साथ बिल्व निमंत्रण स्थल पहुंचे थे। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई थी। पंडित सतीश मश्रा ने बताया कि बेल वृक्ष को मां दुर्गा और भगवान शिव के निवास का प्रतीक माना जाता है। सप्तमी के दिन, देवी दुर्गा को नवपत्रिका के रूप में बेल वृक्ष की एक शाखा सहित नौ पौधों के समूह में बुलाया जाता है। दुर्गा पूजा में बेल की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि देवी दुर्गा शारदीय नवरात्र के समय धरती पर आती हैं। उन्होंने बताया कि मां अष्टमी का दीपदान सोमवार को सुबह 7:00 बजे होगा। इधर दुर्गापूजा को लेकर पुलिस पशासन थे काफी सक्रिय है। प्रशासन द्वारा गस्ती बढ़ा दी गई है। सभी पूजा पंडालों को निगरानी किया जा रहा है। पूजा को सफल बनाने में जय बजरंग संघ के अध्यक्ष पवन सोनी, उपाध्यक्ष राजू राय, सचिव सुदर्शन सोनी, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता नवयुवक संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार, उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, सचिव उत्तम सोनी, कोषाध्यक्ष अमित सिन्हा काफी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। दोनों पूजा पंडालों में सोमवार को महा अष्टमी का दीपदान होगा। जिसके लिए भी श्रद्धालुओं को बैठने का विशेष तैयारी की गई है। इसी तरह प्रखंड के पथरही जगतपुरवा, कुराईनपतरा, कठौंधा, धनगांव, भकासी, मुंदरिया हरतुआ, बसौरा समेत विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा को लेकर भक्ति का माहौल चरम पर है इसमें हेडिंग चेंज करके खबर बनाया

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.