लोकआस्था का संदेश आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कृति और संस्कारों का संगम, ज्ञानदीप ज्योति स्कूल में छठ महोत्सव

पलामू :  जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत किशनपुर  ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक झांकी निकाली गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक छठ वेशभूषा धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने दौरा, सूप, फल एवं फूलों को आकर्षक ढंग से सजाया। इसके बाद झांकी विद्यालय परिसर से निकलकर किशनपुर चौक तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक रूप से भिक्षाटन भी किया। झांकी को देखने के लिए ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुटी। लोगों ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक राजू मेहता एवं प्रधानाचार्य सुजीत मेहता ने कहा कि छठ पूजा शुद्धता, आस्था, विश्वास और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महान पर्व है। विद्यालय का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ना भी है।
इस आयोजन को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल आशुतोष का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संभाला। वहीं शिक्षक मुरली, चंदन, प्रेम शंकर सहित शिक्षिकाएं साधना, रुचि उपाध्याय, नगमा, कंचन, रागिनी, निशा दुबे, सत्यप्रिया, दीक्षा एवं रानी का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के ड्राइवर, कर्मचारी, अभिभावक, माताएं-बहनें और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से समस्त किशनपुर ग्रामवासियों एवं देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी गईं तथा सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की गई।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.