कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पलामू जिला प्रभारी का दौरा, लहलहे में हुआ भव्य स्वागत

पलामू : देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस के पलामू जिला प्रभारी विनय सिन्हा दीपू का पलामू जिले में आगमन हुआ। इस क्रम में सतबरवा प्रखंड के लहलहे पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। स्थापना दिवस को लेकर पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस का झंडोत्तोलन कर पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा कांग्रेस ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद कांग्रेस के 140 वर्षों के संघर्ष, योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि
“कांग्रेस की मजबूती का आधार उसकी पंचायत स्तर तक मजबूत पकड़ है। यही कारण है कि कांग्रेस आज भी देश की सबसे पुरानी और जन-जन से जुड़ी पार्टी है। पार्टी की यह पहुँच कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज़ादी से लेकर आज तक देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और आने वाले समय में भी कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
वहीं स्थापना दिवस के सदर सतबरवा प्रभारी कांग्रेस नेता विवेका त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं और आने वाले चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र तिवारी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से
नवल सिंह, कामाख्या सिंह, जे.पी. सिंह, राणा सिंह, पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश्वर तिवारी, रामनिवास तिवारी, समाजसेवी प्रवीण तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, अमित तिवारी, विष्णु तिवारी, विष्णु चौधरी, अजय सिंह, धर्मेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन कांग्रेस की एकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्टर : विक्रम यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.