साईं कॉलोनी, उज्हा रोड (पानीपत) पर श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन
पानीपत : साईं कॉलोनी, उज्हा रोड स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधि-विधान के साथ समापन हुआ। कथा समापन के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साईं कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा के दौरान कथावाचक द्वारा श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : अंकुर शर्मा


No Previous Comments found.