पंजाब पुलिस ने भाजपा के 'जन सुविधा कैंप' हटाए, पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

लुधियाना :  केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भाजपा की पंजाब इकाई द्वारा गुरुवार को लगाए गए 'जन सुविधा कैंपों' को पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर जबरन हटा दिया और पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई के विरोध में, भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया इसी कड़ी में, लुधियाना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. ईसा नगरी में भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देवी के नेतृत्व में, जिला लुधियाना इकाई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका विरोध प्रदर्शन के दौरान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए नारेबाजी की और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया. गुरुदेव शर्मा देवी ने कहा कि भाजपा शांतिपूर्ण तरीके से केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे रही थी, लेकिन पंजाब सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उनके कैंपों को हटाया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इस मनमानी कार्रवाई के लिए माफी नहीं मांगती और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं रोकने का आश्वासन नहीं देती, तब तक भाजपा का विरोध जारी रहेगा.

रिपोर्टर : विकास निर्वाण

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.