तीर्थयात्रा से लौटा विश्वास, गांव के मंदिर में बही भक्ति की धारा

पलामू - पांकी प्रखंड में दिन गुरुवार को दुर्गा पूजा की महासप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान नौ कन्याओं को पूजकर उन्हें, प्रसाद, दक्षिणा और चुनरी अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। आपको बता दें कि पहला नवरात्र पर मां वैष्णो दरबार में पूजा-पाठ कर लौटे श्रद्धालु विरु सिंह, ब्रजेश सिंह और संजय सिंह ने अपने गांव पंचायत ढूब ग्राम चंद्रपुर स्थित हनुमान मंदिर में यह धार्मिक आयोजन किया। यहां पंडित ब्रजेश पाठक द्वारा सपरिवार को कथा श्रवण कराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु विरु सिंह ने कहा कि धाम की यात्रा जीवन की भागदौड़ से मन को शांति प्रदान करने वाली होती है। व्यस्तता के बीच भी तीर्थस्थलों पर जाने से सारे शोक-संताप मिट जाते हैं और मन को गहरा सुकून मिलता है। साथ ही ऐसे धार्मिक स्थलों की यात्रा से हमारी सभ्यता और संस्कृति की गहरी जानकारी प्राप्त होती है, जो जीवन को नई दिशा देती है।

रिपोर्टर - अमित शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.