पांकी के हुरलौंग गांव की घटना, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मेदिनीनगर : पलामू जिले के पांकी प्रखंड के ग्राम हुरलौंग में राजन श्रीवास्तव उर्फ़ सुशील श्रीवास्तव, पिता संजय सहाय के द्वारा एक सार्वजनिक आम रास्ता को दबंगई दिखाते हुए बंद कर दिया गया और उसमें अरहर का फसल लगा दिया है। हालांकि उसने अरहर का फसल काट लिया, लेकिन उस जमीन के रास्ते लोगों को जाने नहीं दें रहा है। शादी कार्यक्रम में मटकोरवा कार्यक्रम में भी राजन उसे जमीन के रास्ते लोगों को जाने से रोक दिया है। जिसे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पूरे मामले को लेकर हूरलौंग निवासी गणेश राम समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पांकी सीओ को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया था। ग्रामीणों ने चार महीना पहले सीओ को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन आज तक सीओ ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया। सीओ द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पांकी सीओ ने दबंगों के आगे नतमस्तक हो गए हैं। यही कारण है कि सीओ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सीओ पर पैसा लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्लॉट संख्या 716 कुल रकबा 7 डिसमिल रास्ता के नाम पर पंजी टू में दर्ज है। पिछले दिनों ग्राम हुरलौंग में हुए ग्राम सभा के बैठक में पीड़ित परिवार गणेश राम ने अपना पक्ष रख कर न्याय की गुहार लगाया था। ग्रामसभा ने एक मत होकर और जांचोंप्रांत एक आवेदन पीड़ित परिवार के द्वारा सामूहिक तौर से पांकी सीओ को भेजवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अंचलाधिकारी तो साहब एसी रूम से निकले तभी तो जनमानस का दुख दूर होगा और खास बात यह है कि वह रास्ते से बोधन कहार के साथ साथ सभी ग्रामीण शादी में मटकोर करने जाते थे, लेकिन राजन श्रीवास्तव उर्फ़ सुशील श्रीवास्तव के गांव में इतना खौफ है कि वह हर बात में बोलता है की थाना में केस कर देंगे, जमीन मेरा है और थाना के नाम पर ग्रामीणों को डराता धमकाता है। ग्रामीण जनता थाना के नाम पर चुप हो जाते हैं, ग्रामीणों ने विधायक  से गुहार लगाया है कि जांच कर उचित 

रिपोर्टर : अमित शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.