पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता के प्रयासों से क्षेत्र में सड़क विकास को मिली नई गति

पांकी ,पलामू : पांकी विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में माननीय विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता के प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं। उनके सौजन्य एवं पहल पर क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इसी क्रम में बनई से सालमदीरी तक सड़क के कालीकरण (ब्लैकटॉप) का कार्य तेजी से प्रगति पर है, जबकि राजपुर से हूरलौंग तक सड़क का कालीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। हालांकि इस सड़क पर अंतिम चरण के तहत फ्लैंच एवं व्हाइट पट्टी (रोड मार्किंग) का कार्य अभी शेष है, जिसे शीघ्र पूरा किए जाने की उम्मीद है।

उक्त दोनों सड़क परियोजनाओं का निर्माण कार्य रेयाज कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। बेहतर गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने को लेकर निर्माण एजेंसी भी लगातार सक्रिय है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जर्जर सड़क के कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता की पहल से अब क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत हो रहा है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता के विकासोन्मुखी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि सड़क निर्माण से गांवों की तस्वीर बदलेगी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

रिपोर्टर :  अमित शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.