कलेक्टर ने पत्रकारों के साथ रोपे पौधे तिरंगा यात्रा में भी हुए शामिल

पन्ना : कलेक्टर सुरेश कुमार ने शुक्रवार को पन्ना शहर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पत्रकारों के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर जनअभियान परिषद के तत्वाधान में हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर से ब्लॉक तिराहा तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इसमें मीडिया प्रतिनिधियों, जनअभियान परिषद के वालंटियर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों द्वारा भी सहभागिता की गई। श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान तथा पत्रकार एकता मंच के सदस्यगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला कलेक्टर ने आंवला का पौधा रोपा और वायुदूत अंकुर एप पर अपलोड किया। साथ ही उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया। जिला कलेक्टर के आगमन पर माटी के गणेश की प्रतिमा और तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने हरित पर्यावरण तथा भावी पीढ़ी के कल्याण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संपन्न पौधरोपण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने आह्वान किया कि सर्वसमाज एवं अन्य संगठन भी पौधरोपण के महत्वाकांक्षी अभियान में जरूर शामिल हों।
रिपोर्टर : रफ़ी
No Previous Comments found.