मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

पन्ना : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान तथा हर घर स्वच्छता अभियान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तथा हर घर स्वच्छता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करें। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक जोर शोर से हर घर तिरंगा अभियान चलायें। इसके साथ-साथ जन्माष्टमी पर्व की भी तैयारी कर लें। जिले में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और शहीदों की गाथाओं को संकलित कराकर उनका समुचित दस्तावेजीकरण करायें। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश की उपलब्धियों के साथ-साथ जिले की उपलब्धियों और विकास गाथाओं को भी आम जनता तक पहुंचायें। पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस का समारोह पूरे उल्लास के साथ मनायें। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में नवीन उद्योगों की स्थापना तथा रोजगारमूलक कार्यों पर भी विशेष ध्यान दें। रोजगार मेलों का प्रभावी आयोजन करके युवाओं को विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से लाभांवित करायें। फसल बीमा की राशि किसानों के बैंक खाते में जारी की जा रही है। इसका भी समुचित प्रचार प्रसार करें। बाढ़ और अतिवृष्टि से फसलों को हुई हानि का तत्काल सर्वे कराकर पीड़ितों को राहत राशि जारी करायें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने संभाग के कमिश्नर और कलेक्टरों से हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जानकारी ली। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में हर घर तिरंगा अभियान में शामिल विभिन्न विभागों की गतिविधियों की विभागवार जानकारी दी गयी। वीडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर सुरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सांईं कृष्ण एस थोटा तथा अन्य अधिकारी इसमें शामिल हुए।

रिपोर्टर : रफ़ी सिद्दीकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.