जनपद पंचायत पवई में सहायक संचालक सुश्री नम्रता जैन को विदाई देकर किया सम्मानित
पवई : जनपद शिक्षा केंद्र पवई में सहायक संचालक सुश्री नम्रता जैन के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन होने के उपरांत पवई से मुक्त हो रहीं सुश्री जैन को शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने लगभग 8 माह के कार्यकाल में सुश्री नम्रता जैन ने पवई विकासखंड में अत्यंत मधुर, सहयोगी एवं प्रेरणादायी कार्यसंस्कृति स्थापित की। उनकी सरल कार्यशैली, सकारात्मक सोच एवं संवेदनशील व्यवहार ने सभी के मन में विशेष स्थान बनाया। शिक्षा विभाग के कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता एवं मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सुश्री जैन ने अल्प समय में ही प्रशासनिक दक्षता के साथ मानवीय संवेदनाओं का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया, जो उन्हें एक उत्कृष्ट अधिकारी के रूप में स्थापित करता है। इस अवसर पर सुश्री नम्रता जैन के पिता श्री प्रमोद जैन एवं बहन शिवानी जैन भी उपस्थित रहीं, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और अधिक भावनात्मक बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम समीक्षा जैन, बीईओ हुकुम सिंह यादव, बीआरसीसी राजेश पटेल, एबीईओ संतोष गौतम, बीएसी रघुवीर तिवारी, श्रीकांत पटेल, प्राचार्य रामचरण गुप्ता, रामकृष्ण नगायच, रामचरण प्रजापति, संतोष प्यासी, जनशिक्षक कमल पटेल, शिक्षक सौरभ जैन, सुहानी चौबे, एकाउंटेंट ओमप्रकाश सिंह ठाकुर, रामभगत द्विवेदी, एमआरसी जय सिंह, लिपिक देवेंद्र द्विवेदी, महराज सिंह, सुनीला सैनी, राघवेंद्र सिंह, रोहिणी उपाध्याय, ऑपरेटर बड्डू यादव, देवेश सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सुश्री नम्रता जैन को शाल, श्रीफल और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर, उनके सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाओं के साथ उन्हें विदा किया गया। पवई में बिताया गया उनका कार्यकाल सभी के लिए प्रेरणास्रोत एवं अविस्मरणीय रहेगा।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी


No Previous Comments found.