श्रीमद् भागवत कथा के श्री कृष्ण जन्मोत्सव में जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा पंडाल

पवई : जगत जननी मातेश्वरी मां कलेही की पावन पवित्र धार्मिक नगरी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन रिटायर्ड शिक्षक नागेंद्र श्रीवास्तव पत्नी श्रीमती रजनी श्रीवास्तव शिक्षक एवं समस्त श्रीवास्तव परिवार पवई के द्वारा सात बगले निज निवास के परिसर प्रांगण में किया जा रहा है कथा के चौथे दिवस शिव धाम पवई से पधारे पंडित श्री रमेश कृष्ण शास्त्री महाराज जी द्वारा अपने मुखारविंद ओजस्वी वाणी से भगवान श्री कृष्ण को विभिन्न मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े आनंद एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया कृष्ण के जन्म होते ही एवं भागवताचार्य कथा व्यास पंडित रमेश शास्त्री महाराज जी के द्वारा जब बधाई भजन गाया गया पूरा कथा स्थल श्रीकृष्ण की भक्तिमय भाव विभोर हो उठे श्री कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्तजनों एवं श्रोताओं ने नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों भजनों के साथ भक्ति खुशी से झूम उठे कथावाचक भागवताचार्य पंडित श्री रमेश शास्त्री महाराज जी ने वर्णन करते हुए बताया कहां कि जीवन में जब भी भगवत नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो उससे विमुख नहीं होना चाहिए भागवत पुराण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए बताया की जब जब धरती पर अधर्म बढ़ता है तब-तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर ही स्थापना की हैं उन्होंने कथा के दौरान प्रकाश डालते हुए बताया जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई अत्याचार,अनाचार,का सम्राज्य फैल गया तब भगवान श्री कृष्ण ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लिया शास्त्री जी बताया जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है और दुष्टों का अत्याधार बढ़ा है तो भगवान अवतरित होकर संकट को दूर करते हैं उन्होंने बताया जब किसी को संकट आता है तो एक ही द्वार खुला रहता है वह गुरु का द्वार है श्री शास्त्री जी द्वारा श्री कृष्ण जन्म के साथ वामन अवतार कथा का वर्णन किया महाराज जी ने राजा बलि व वामन अवतार की कथा में कहा जब जब धरती पर पाप बढ़ा तब-तब प्रभु ने अवतार लिया चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्री मद् भागवत के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर अमृत ज्ञान रूपी जानकारियों के साथ सतमार्ग पर चलने प्रेरित किया जा रहा है वही भागवत कथा का श्रोताओं सहित श्रद्धालुओं भक्तों को भगवान की लीलाओं का रसपान करा रहे हैं बड़ी संख्या में पहुंचकर अमृत ज्ञान लाभ ले रहे हैं इस अवसर पर काफी संख्या में कृष्ण अनुयायियों के साथ श्रोता श्रोताओं प्रमुख रूप से मौजूदगी रही।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.