पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पव ई शिक्षकों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

पवई : आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के आह्वान पर दिनांक 8 फरवरी 2026 को पन्ना के आजाद पार्क, इन्द्रपुरी कॉलोनी में पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर दोपहर 12 बजे से धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष विद्याचरण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर अपनी एकता एवं संघर्ष शक्ति का परिचय दिया। आजाद अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस  रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में सभी शिक्षक संगठनों के जिलाध्यक्ष सम्मिलित रहे। वक्ता के रूप में राजेश मिश्रा, कमलेश त्रिपाठी, रवि डनायक, राकेश मिश्रा, जीतेन्द्र शर्मा एवं मीना तिवारी ने शिक्षकों की सभा को संबोधित किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन योजना की बहाली, ई-अटेंडेंस का विरोध, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सहित अन्य शिक्षक हितों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज अब अपने अधिकारों के प्रति सजग है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। रैली में उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प दोहराया।
दोपहर 3 बजे शिक्षकों ने आजाद पार्क से पैदल मार्च निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर उद्घोष करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शासन से शिक्षकों की लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद पाण्डेय, नागेंद्र तिवारी, राधा लोधी, साधना रैकवार, सुधा दुबे, ज्योति गुप्ता, अरुण तिवारी, अनिल दीक्षित, खुशी लाल साहू, रामपाल सिंह, लालमणि चौधरी, तनका प्रजापति, प्रेमा प्रजापति, रामनेश त्रिपाठी, अश्वनी तिवारी संतोष पटेल, गोकुल बैन, प्रभुलाल आदिवासी, आराम सिंह, राकेश सेन, बंसू पाल, अभिषेक दीक्षित, ललित किशोर द्विवेदी, नीरज पटेल, कमलेश पाल, चंद्रभान यादव, मलखान सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.