पवई जनपद पंचायत में “शंकर भोलेनाथ” का अभिषेक, शांति भंडारा एवं पवई नगर के विभिन्न देवालयों में आयोजन

पवई : पवई। जनपद पंचायत पवई परिसर स्थित मंदिर में विराजमान भगवान शंकर की प्राण-प्रतिष्ठित प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक, रुद्रपाठ और विशेष पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आनंद मोहिनी मिश्रा  मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश उपाध्याय, दिनकर गर्ग तथा जनपद पंचायत सदस्य कमलेश तिवारी (कृष्णगढ़) सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक  पत्रकार गड़ उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शंकर का पूजन कर क्षेत्र एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर में विराजमान भगवान शंकर को “जनपदेश्वर भोलेनाथ” नाम दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह नाम जनपद और क्षेत्र की आस्था का प्रतीक रहेगा तथा भगवान से जनकल्याण की कामना सदैव की जाती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में शांति भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन को श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराया गया।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.