अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के संबंध में अधिवक्ता संघ ने एसडीएम समीक्षा जैन को सौंपा ज्ञापन।

पन्ना - करेरा जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना को कोर्ट बंद होने के बाद अपने घर को आ रहे थे उसी समय घात लगाकर अपराधियों द्वारा उनको गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गई। इसके संबंध में मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद  एवं जनमानस द्वारा घोर निंदा करते हुए इस घटना से मध्य प्रदेश के अधिवक्ता समुदाय ने आक्रोश एवं रोस व्याप्त है। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद लंबे समय से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए राज्य शासन से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करती रही है जिसको शासन द्वारा आज भी लागू नहीं किया गया है अधिवक्ता परिषद की विशेष समान सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव क्रमांक 3/वि जी बी/2026 भारत किया गया स्वर्गीय संजय कुमार सक्सेना अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में सभी प्रदेशवासी अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जा किया जाए। इस संबंध में सभी मध्य प्रदेश तहसील स्तर  के सभी अधिवक्ता दिनांक 16/2/26 को न्यायालय  कार्य से वृत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाया जाने एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट लागू किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया। 

संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.