गेहूं उपार्जन के लिए 7 मार्च तक होगा किसान पंजीयन

पवई : शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन कार्य 7 फरवरी से आरंभ हो चुका है। आगामी 7 मार्च तक कृषक पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए जिले में 46 पंजीयन केन्द्र भी निर्धारित किए गए हैं।

पन्ना तहसील में बृजपुर, लक्ष्मीपुर, जरूआपुर, सिलधरा, बराछ एवं कृषि उपज मंडी प्रांगण पन्ना में पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह देवेन्द्रनगर तहसील में समिति कार्यालय देवेन्द्रनगर एवं जवाहर विपणन कार्यालय देवेन्द्रनगर सहित जिगदहा, गौरा, श्यामरडाडा एवं ककरहटी, गुनौर तहसील में जवाहर विपणन कार्यालय गुनौर व समिति कार्यालय गुनौर, हरद्वाही, पटनातमोली, सलेहा, कचनारा और बरशोभा, अमानगंज तहसील में कृषि उपज मंडी अमानगंज एवं पगरा, महेबा, पुरैना, कमताना, जसवंतपुरा एवं महुआडाडा, पवई तहसील में समिति कार्यालय पवई, मुड़वारी, करही, पडरियाकलां, सिमरिया तहसील में समिति कार्यालय सिमरिया, मोहन्द्रा, रैकरा, कोनी एवं सिंगवारा, रैपुरा तहसील में कृषि उपज मंडी रैपुरा, मड़वा एवं मलघन, शाहनगर तहसील में बिसानी, शाहनगर और बोरी तथा अजयगढ़ तहसील में विपणन समिति कार्यालय अजयगढ़ सहित समिति कार्यालय मझगांय, हरदी, शानगुरैया और धरमपुर में किसान पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.