कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण बुजुर्गों का स्वागत कर जाना हालचाल
पन्ना : कलेक्टर ऊषा परमार ने शुक्रवार को गहरा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला प्रशासन, आयुष विभाग व सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठजनों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर का मुआयना कर वृद्धजनों को फूलमाला पहनाकर स्वागत व उत्साहवर्धन किया और हालचाल जाना। यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। जिला कलेक्टर ने स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिजन अंतर्गत आयोजित शिविर को सराहनीय बताया। दो दिवसीय शिविर में वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही योजनाओं की जानकारी प्रदान कर नियमित योगा विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठजनों को उपयोगी योगासन व सूक्ष्म व्यायाम के नियमित अभ्यास की जानकारी दी गई। बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कलेक्टर श्रीमती परमार ने नशा मुक्ति केन्द्र का भी भ्रमण किया और यहां निवासरत लाभार्थियों को नशा छोड़ने के संबंध में आवश्यक समझाईश दी।
वृद्धाश्रम संचालिका दुर्गा त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम की रूपरेखा और संचालन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी द्वारा शिविर के उद्देश्य व विभागीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। जिला आयुष अधिकारी द्वारा कलेक्टर एवं मुख्य अतिथि का औषधीय पौधा आंवला भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी सहित पेंशनर्स यशवंत कुमार शर्मा, दुलाचंद्र शर्मा, कृष्णगोपाल त्रिपाठी, सुंदरदास ठाकुर, एवं प्रमोद कुमार शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश सिंगरौल, डॉ. अभिलाषा द्विवेदी, डॉ. विवेक चौबे, सुखेन्द्र वर्मा, फार्मासिस्ट प्रेमा प्रजापति, कम्पाउंडर जनपत प्रसाद प्रजापति, टेक्नीशियन आलोक द्विवेदी, नरेन्द्र त्रिवेदी, सतेन्द्र मोहन श्रीवास, रामदत्त मिश्रा, इन्द्रलाल कोंदर, योगा प्रशिक्षक इंद्रप्रकाश, योगा सहायक अप्रिता त्रिवेदी भी उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर : रफ़ी

No Previous Comments found.