वन एवं राजस्व सीमा विवाद का हो सकेगा प्रभावी निराकरण

पन्ना :  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयासों से अब पन्ना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वन एवं राजस्व सीमा विवाद का प्रभावी निराकरण संभव हो सकेगा। इस संबंध में विधायक द्वारा म.प्र. विधानसभा के सत्र में ध्यानाकर्षण के माध्यम से राजस्व मंत्री से वन व्यवस्थापन अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त करने की मांग की गई थी। इसके अलावा जिला कलेक्टर के पत्र के माध्यम से भी राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को अवगत कराया गया था। पन्ना विधायक की मांग पर अब विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा भी वन व्यवस्थापन अधिकारी की तत्काल नियुक्ति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि पूूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक द्वारा पन्ना जिले के इस बड़े मुद्दे के निराकरण के लिए लगातार मांग रखी गई। ध्यानाकर्षण के साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के दो-दो प्रश्न भी लगाए गए थे। प्रश्न के माध्यम से संज्ञान में लाया गया था कि फॉरेस्ट सेटलमेंट ऑफिसर पदस्थ न होने के कारण विकास कार्य रूक रहे हैं और पट्टेधारियों को भी बेदखल किया जा रहा है। कृषक हित के विकास कार्य सहित अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हैं।

रिपोर्टर : रफ़ी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.