भुगतान नहीं तो काम नहीं: आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल की चेतावनी
पन्ना - ब्लॉक पवई के अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा पर्यवेक्षकों ने अपने लंबित भुगतान को लेकर शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई के मेडिकल ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि मार्च 2025 से लेकर अब तक कई मदों का भुगतान शेष है,जिससे आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों में भारी नाराजगी व्याप्त है आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि मार्च 2025 की शेष भुगतान राशि, डीईएस की राशि,बीमा की राशि, फाइलेरिया कार्यक्रम की राशि सहित अन्य कई मदों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है इस संबंध में 20 सितंबर 2025 तथा 4 फरवरी 2026 को भी मौखिक और लिखित रूप से आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक भुगतान नहीं हुआ उन्होंने कहा कि ब्लॉक पवई के अंतर्गत कार्यरत सभी 30 आशा पर्यवेक्षक और उनके साथ काम करने वाली आशा कार्यकर्ता अब मजबूरी में कार्यबंद हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो गई हैं उनका कहना है कि बिना भुगतान के लगातार काम करना संभव नहीं है
इसी आक्रोश के चलते बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता और आशा पर्यवेक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचीं और वहां नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया इस दौरान “दाम नहीं तो काम नहीं”, “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “हम सब एक हैं” और “जाग गई भई जाग गई, नारी शक्ति जाग गई” जैसे नारे लगाए गए आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी उन्हें पूरी नहीं मिल पा रही है उन्होंने कहा कि पहले उन्हें 2000 रुपये मानदेय मिलता था,जिसे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी द्वारा बढ़ाकर 6 हजार रुपये किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसका लाभ भी अभी तक उन्हें नहीं मिल रहा है उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी लंबित भुगतान नहीं किए जाते,तब तक ब्लॉक पवई के सभी 30 पर्यवेक्षक और उनकी आशा कार्यकर्ता कार्य बंद कर घर पर बैठेंगी और विभागीय कार्य पर वापस नहीं आएंगी आशा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि यदि हड़ताल के दौरान ब्लॉक पवई क्षेत्र में किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होती है,तो उसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी,क्योंकि कई महीनों से भुगतान लंबित होने के कारण वे अब मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होना पड़ेगा।
संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी

No Previous Comments found.