रंग पंचमी पर कृष्णगढ़ में सजी फाग की महफिल, जनपद सदस्य कमलेश तिवारी के आवास पर हुआ भव्य आयोजन

पवई : रंग पंचमी के शुभ अवसर पर ग्राम कृष्णगढ़ में जनपद सदस्य पंडित श्री कमलेश तिवारी के आवास पर पारंपरिक फाग गायन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र से आए फाग गायक कलाकारों ने अपने सुरों की मधुर प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में ग्राम कृष्णगढ़, सिंघासर, उमरहट, बिरसिंहपुर, सुनवारी, बरहों और गर्रा सहित आसपास के गांवों से आए कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण रंग पंचमी की उमंग और भक्ति भाव से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य पंडित कमलेश तिवारी द्वारा सभी कलाकारों और उपस्थित लोगों के लिए भोजन एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। क्षेत्र की बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए इसकी सराहना की।

ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश तिवारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और क्षेत्र में अपनी जनसेवा व सरल स्वभाव के कारण काफी लोकप्रिय हैं।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.