सात वर्षो से फरार दो स्थाई वारंटियों को पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार
पन्ना : पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जिले में दीर्घकालीन लंबित स्थाई वारंटियों को तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था उसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के निर्देशन पर एवं थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना के आधार पर पवई पुलिस के द्वारा पिछले सात आठ वर्षो से फरार दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय पवई के प्रकरण क्रमांक 681/18 धारा 457, 380 भादवि एवं प्रकरण क्रमांक 406/19 धारा 294 ,323, 506 भादवि के आरोपी क्रमशः पंकज खम्परिया पिता अयोध्या प्रसाद निवासी पटना खम्परिया थाना सिमरिया एवं दयाराम चौधरी पिता टंटा चौधरी निवासी ग्राम महेडा को पवई थाना की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय के आदेश से दोनों आरोपियों को उप जेल पवई दाखिल कर दिया गया है ।
उल्लेखनीय भूमिका - उक्त संपूर्ण करवाई वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विजय गर्ग, प्रधान आरक्षक अंजनी तिवारी, प्रधान रक्षक नीरज रैकवार , आरक्षक मनोज अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी
No Previous Comments found.