पवई में सवर्ण समाज की बैठक संपन्न, 14 मार्च को पन्ना में होगा सामाजिक समरसता एवं सद्भाव कार्यक्रम
पन्ना - सवर्ण समाज संयुक्त मोर्चा पवई के तत्वाधान में गुरुवार, 12 मार्च 2026 को शाम को जगदीश स्वामी मंदिर पवई में सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरूआत मां सरस्वती पूजन दीप प्रज्ज्वलित कर यूजीसी 2026 से संबंधित प्रस्तावित कानून के विरोध सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 मार्च 2026, शनिवार को पन्ना में आयोजित होने वाले “सामाजिक समरसता एवं सद्भाव कार्यक्रम” में सामान्य वर्ग से जुड़े समाज के लोगों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति संगठित होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सवर्ण समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सिंह राजपूत ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा के लिए सभी लोगों को संगठित होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना आवश्यक है। उन्होंने यूजीसी 2026 के प्रस्तावित कानून पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज में समरसता और सद्भाव को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सरकार को राष्ट्र हित में इसे वापस लेना चाहिए । बैठक में शिक्षाविद कवि रघुवीर तिवारी, अधिवक्ता मनोज पाठक, एडवोकेट रघुनाथ चौबे,सी न्यूज चैनल पत्रकार सुरेश कुमार द्विवेदी लक्ष्मीकांत बोहरे, पुष्पेंद्र पाठक, बृजेश त्रिपाठी एडवोकेट हेतराम शर्मा एडवोकेट अजय श्रीवास्तव, पत्रकार राकेश पाठक, बालेंद्र पाण्डेय, राजू त्रिपाठी, शिक्षक विजय गौतम, आनंद नायक, बृजेश नारायण द्विवेदी, उमेश द्विवेदी, अभिनंदन चतुर्वेदी, प्रहलाद बेहरे, सतीश सक्सेना, योगेन्द्र शर्मा, नागेंद्र तिवारी सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मनोज पाठक एडवोकेट में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी ने उपस्थित लोगों को हल्दी-चावल देकर 14 मार्च को पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी

No Previous Comments found.