समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्राप्त राशि का समय सीमा पर व्यय नहीं करने प्राचार्य को नोटिस
पवई : जिले के पवई विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़वारी के प्राचार्य राजेंद्र कुमार पाठक द्वारा समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्राप्त राशि को समय सीमा पर व्यय नहीं करने पर जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने नोटिस में उल्लेख किया है कि मेरे कार्यालय से अनेकों बार मौखिक एवं लिखित तथा ब्ही. सी. के निर्देशों के बाद भी उक्त विद्यालय के प्राचार्य द्वारा समग्र शिक्षा अभियान से प्राप्त राशि का न्यूनतम व्यय किया गया है, उपरोक्त प्राचार्य द्वारा प्राप्त राशि का न्यूनतम व्यय करना यह प्रदर्शित करता है कि शाला में संचालित समस्त गतिविधियों का क्रियान्वयन नहीं किया गया है जिससे आपके द्वारा न्यूनतम राशि व्यय की गई है आपका यह कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों के हितों के विरुद्ध है, अतः प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि आप अपनी संस्था में नियमानुसार 7 दिवस में व्यय पूर्ण कर अदधो हस्ताक्षरी के समक्ष व्यय प्रस्तुत करेंगे अन्यथा की स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को लेख किया जाएगा। जिसके लिए आप व्यक्तिश: जिम्मेदार होंगे। उक्त नोटिस की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर पन्ना, अपर परियोजना संचालक लोक शिक्षण संस्थान मध्य प्रदेश भोपाल साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी पवई को भी भेजी है।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी


No Previous Comments found.