ग्राम पंचायत सगरा में हो रहा सीसी निर्माण कार्य, चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

पन्ना : पवई विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सगरा में 500 मीटर की सीसी में हो रहीं अनियमितताएं, इस संबंध में सचिव रोहिणी प्रसाद चौबे जहां पत्रकारों का फोन नहीं उठा रहे वहीं सरपंच रामलाल यादव, रोजगार सहायक दीनदयाल दे रहे अलग अलग गोल माल जवाब, इस संबंध में जब उप यंत्री रवि कुमार त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी साथ ही कहा कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य न होने पर भुगतान नहीं किया जाएगा, नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने कहा की सचिव रोहिणी प्रसाद चौबे और सरपंच रामलाल यादव द्वारा सीसी निर्माण में वृहद स्तर पर मनमानी की जा रही है, राज वित्त आयोग की 449 मीटर की सीसी निर्माण में गुणवत्ता विहीन कार्य कार्य कराया जा रहा है। जो की चिंता जनक है, ग्रामीणों ने समाचार पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर पन्ना एवं जिला पंचायत सीईओ से उक्त सीसी निर्माण कार्य को सही ढंग से कराए जाने की मांग की है।

रिपोर्टर : रफ़ी सिद्दीकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.