टीईटी एवं एनपीएस के विरोध में पवई में शिक्षकों की रणनीतिक बैठक संपन्न

पवई : आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पवई द्वारा सोमवार 23 मार्च 2026 को मां कलेही प्रांगण पवई में एक महत्वपूर्ण योजना बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के संयोजन एवं शिक्षाविद् कवि रघुवीर तिवारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 अप्रैल 2026 को राजधानी भोपाल में प्रस्तावित टीईटी एवं एनपीएस विरोधी प्रदर्शन को लेकर पवई विकासखंड से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ठोस रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया और आंदोलन को प्रभावी बनाने की रूपरेखा तय की। मुख्य अतिथि रघुवीर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और वर्तमान समय में शिक्षकों का संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से भोपाल में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में सतानंद पाठक, बैजनाथ कोरी एवं राकेश तिवारी ने भी शिक्षकों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयास ही शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। अंत में सभी शिक्षक साथियों ने भोपाल में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अरुण तिवारी, क्रांति अहिरवार, अवध लाल पटेल, सुरेश सिंह राजपूत, गोपाल दास लोधी, तनका प्रजापति, सज्जू लाल चौधरी, राजेश कुमार लोधी, प्रमोद शर्मा, हरि प्रसाद कुशवाहा, संदीप खरे, हजरत मोहम्मद, राम किशोर वर्मा, चंद्रिका पाण्डेय, विपिन बिहारी द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह, राम लखन पाण्डेय, राजेश पाठक, पुष्पेंद्र मिश्रा, राम लखन गौतम, अमृत चौधरी, हनुमत द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.