संकल्प से समाधान अभियान: पवई में खंड स्तरीय शिविर संपन्न
पवई : जनपद पंचायत पवई में संकल्प से समाधान अभियान के तहत खंड स्तरीय शिविर का आयोजन हुआ कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मोहनी आनंद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश कुमार उपाध्याय की कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी सरपंच सचिवों रोजगार सहायकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे वक्ताओं ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया शिविर में प्रधानमंत्री आवास,पेंशन,परिवार सहायता,ट्राई साइकिल वितरण सहित कई योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए साथ ही जाति,आय,आयुष्मान कार्ड, केसीसी,पीएम स्वनिधि सहित अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं
मुख्य अतिथि मोहनी आनंद मिश्रा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है,वहीं सीईओ अखिलेश कुमार उपाध्याय ने इसे जनसेवाओं को सरल,पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी


No Previous Comments found.