सेवानिवृत्ति पर भावभीन विदाई, शमशेर सिंह रैकवार का सम्मान

पवई : जनपद पंचायत पवई में मंगलवार, 31 मार्च 2026 को पीसीओ श्री शमशेर सिंह रैकवार के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अखिलेश उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ ने उन्हें भावभीन विदाई दी।

श्री रैकवार ने अपने 31 वर्षों के सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ विभाग की सेवा की। उनके सरल एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वे सभी सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय रहे। वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
समारोह के दौरान श्री रैकवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिससे माहौल भावुक हो गया।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.